रायपुर: महासमुंद जिले के बसना अंतर्गत गढ़फुलझर में आज रामचंडी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। यह समारोह बाबा बिसाहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री समाज के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और समारोह में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, और विधायक दयालदास बघेल भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 बजे कार द्वारा गढ़फुलझर रामचंडी मंदिर पहुंचेंगे, जहां परंपरागत कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके बाद सीएम साय 11:05 नया रायपुर मंत्रालय पहुँच कर मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे।  



Tags: