One Country, One Election : नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें कल लोकसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह व्हिप विशेष रूप से 'एक देश, एक चुनाव' बिल के पेश होने के संबंध में जारी किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल कल यानी मंगलवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में यह महत्वपूर्ण बिल पेश करेंगे।

One Country, One Election : इस बिल को पेश करने के बाद, इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जयपुर दौरे पर हैं, ऐसे में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को व्हिप से छूट दी गई है, ताकि वे जयपुर में कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

Tags: