महिला से अश्लील हरकत, वो भी मुर्दाघर में.., वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद, सीएमओ ऑफिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई।
By : Vpb
Update: 2024-08-23 01:44 GMT
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मुर्दाघर में अश्लील वीडियो बनाए जाने की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो 22 अगस्त को सामने आया, जिसमें एक सफाईकर्मी शव के सामने महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर वाले कक्ष में सफाईकर्मी महिला के साथ जबरन अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला बाहर की बताई जा रही थी, क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस में कोई महिला कर्मचारी नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद, सीएमओ ऑफिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घिनौने कृत्य में शामिल तीन आरोपियों - भानू प्रताप, शेर सिंह और परवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से भानू प्रताप पहले दनकौर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था और हाल ही में पोस्टमार्टम हाउस में तैनात किया गया था।