Trump Donald Trump: मैं कुछ भी कर लूं, मुझे नहीं मिलेगा शांति का नोबेल:ट्रंप, सोशल मीडिया पर छलका अमेरिकी राष्ट्रपति का दर्द

Donald Trump: वाशिंगटन। पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की वकालत कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।

Update: 2025-06-21 00:36 GMT

 Donald Trump: वाशिंगटन। पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की वकालत कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। वहीं अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आी है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने या रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान संघर्षों में उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।

Donald Trump: ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चाहे कुछ भी करूं, लेकिन मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट की शुरुआत इस बात से की कि उन्हें यह बताते हुए “बहुत खुशी” हो रही है कि वह विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर कांगो और रवांडा के बीच संघर्ष रोकने के वास्ते एक “अद्भुत” संधि करा रहे हैं। इस संघर्ष को “अन्य युद्धों की तुलना में कहीं अधिक हिंसक रक्तपात और मौतों के लिए जाना जाता है और दशकों तक यह जारी रहा।

Donald Trump: रवांडा-कांगो के बीच

संधि ट्रंप ने इस बात का उल्लेख किया कि रवांडा और कांगो के प्रतिनिधि इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए सोमवार को वाशिंगटन में होंगे। उन्होंने इस संधि को अफ्रीका के लिए और पूरी दुनिया के लिए एक महान दिन बताया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उनके किसी भी प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। Donald Trump: उन्होंने अपने शांति के प्रयासों को गिनाते हुए कहा कि मुझे इनके लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रुकवाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।

Donald Trump: भारत ने ट्रंप के दावों से किया किनारा

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अनेकों बार अलग-अलग मौकों पर दावा कर चुके हैं कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराई और संघर्ष रुकवाया। हालांकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

Donald Trump: रूस-यूक्रेन और इजरायइल-ईरान युद्ध का ट्रंप ने किया जिक्र

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘‘मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पश्चिम एशिया में अब्राहम समझौते के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।

Donald Trump: उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो ‘‘बहुत देशों के हस्ताक्षर इस समझौते पर होंगे और युगों” में पहली बार पश्चिम एशिया को एकीकृत करेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं चाहे जो भी करूं, चाहे रूस-यूक्रेन और इजरायइल-ईरान हो, परिणाम जो भी हों मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।

Tags:    

Similar News