New International Cricket Stadium in Gorakhpur: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर में प्रदेश का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। 50 एकड़ में 236.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम 18 महीनों में तैयार होगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित होते हैं, जबकि वाराणसी में स्टेडियम निर्माणाधीन है। गोरखपुर का यह स्टेडियम ताल नदौर में बनेगा, जिसके लिए नियोजन विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।

New International Cricket Stadium in Gorakhpur: यह स्टेडियम आईसीसी और वैश्विक मानकों के अनुरूप 45 एकड़ में बनेगा, जिसमें 5 एकड़ अन्य सुविधाओं के लिए होंगे। दो मंजिला स्टेडियम में 7 मुख्य पिच, 4 प्रैक्टिस पिच और 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी। यह बहुउद्देशीय होगा, जहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे। स्टेडियम में प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच केंद्र, पूर्वी-पश्चिमी स्टैंड (प्रत्येक में 14,490 दर्शक क्षमता), उत्तरी-दक्षिणी पवेलियन, 1500 वाहनों की पार्किंग, कॉनकोर्स, शौचालय, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष और मर्चेंडाइज स्टोर होंगे।

New International Cricket Stadium in Gorakhpur: उत्तरी पवेलियन में 208 वीआईपी और 382 मीडिया सीटें, मीडिया लॉबी, प्रसारण कक्ष और प्रेस ट्रिब्यून होंगे। दक्षिणी पवेलियन में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, 1708 वीआईपी/वीवीआईपी सीटें, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम और डोपिंग कक्ष होंगे। स्टेडियम में 60 मीटर ऊंचे 4 लाइटिंग मास्ट, सौर पैनल, एचवीएसी सिस्टम, भूमिगत जल टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आंतरिक सड़कें भी होंगी।

Tags: