Naxalite Surrender : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, 45 साल से सक्रिय 25 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
| 45 वर्षों से संगठन में सक्रिय बंडी प्रकाश ने तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष सरेंडर किया।
By : Rohit Banchhor
Naxalite Surrender : जगदलपुर। माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में माओवादी संगठन के कुख्यात लीडर बंडी प्रकाश ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। 45 वर्षों से संगठन में सक्रिय बंडी प्रकाश ने तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष सरेंडर किया।
जानकारी के अनुसार, बंडी प्रकाश तेलंगाना स्टेट कमेटी और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य थे। वह संगठन में प्रभात, अशोक और क्रांति के नाम से भी सक्रिय रहा। तेलंगाना सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि बंडी प्रकाश सिंगरेनी कोलबेल्ट कमेटी में सचिव के पद पर कार्यरत था। हाल ही में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो सदस्य वेणुगोपाल उर्फ सोनू दादा के आत्मसमर्पण के बाद सिंगरेनी कमेटी ने भी हथियार डालने की घोषणा की थी।