Naxalite Encounter: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
By : Vpb
Naxalite Encounter: नारायणपुर: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया, जिसका शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान यह कार्रवाई हुई। क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।