Naxalite Arrested : सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस महिला नक्सली पर 2 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित की गई थी। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और 165 वाहिनी सीआरपीएफ (सीआरपीएफ) के जवानों की विशेष भूमिका रही है।
Tags: