National Shooter Bandhavi Singh: राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बांधवी सिंह का डबल धमका, 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सोहागपुर की बेटी ने जीते गोल्ड
National Shooter Bandhavi Singh: 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में मेजबान मध्य प्रदेश के
भोपाल। National Shooter Bandhavi Singh: 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में मेजबान मध्य प्रदेश के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया जब सोहागपुर की बेटी बांधवी सिंह ने महिला और जूनियर वर्ग में राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। बांधवी ने 620.0 अंक प्राप्त किए और निश्चल को 1.5 अंक से हराकर गैर-ओलंपिक स्पर्धा में महिला और जूनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।
National Shooter Bandhavi Singh: प्रतियोगिता में अनुभवी तिरुवनंतपुरम में पिछले संस्करण में महिला राइफल में सभी व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली अंजुम मौदगिल ने सुनिधि चौहान, गायत्री नित्यानन्दम, अनुभवी कुहेली गांगुली और केसी हेमा जैसे अच्छे निशानेबाजों के समूह से आगे निकलकर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत 614.8 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहीं।
परिणाम
50 मीटर राइफल प्रोन महिला: 1. बांधवी सिंह 620.0; 2. निश्चल 618.5; 3. अंजुम मौदगिल 618.2.
टीम
1. गुजरात 1846.7; 2. पंजाब 1841.9; 3. तमिलनाडु 1838.8.
जूनियर 1. बांधवी सिंह 620.0; 2. निश्चल 618.5; 3. शिरीन गोदारा 616.4.
टीम
1. हरियाणा 1845.8; 2. पंजाब 1829.6; 3. महाराष्ट्र 1825.2.