Independence Day: 15 अगस्त 2026 को 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए क्यों हो रहा है कंफ्यूजन !

इस बार एक सवाल लोगों के बीच चर्चा में है कि 15 अगस्त 2026 को...

Update: 2026-08-14 12:42 GMT

Independence Day: नई दिल्ली। 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। इसी दिन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। हर साल इस मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और देशभर में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस बार एक सवाल लोगों के बीच चर्चा में है कि 15 अगस्त 2026 को भारत 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?

1947 से 2026 तक कितने साल हुए?

आजादी के साल 1947 से 2026 तक की गणना करें तो 79 साल पूरे होते हैं। यानी 15 अगस्त 2026 को भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस होगा।

पहली बार 1947 में मनाया गया था

स्वतंत्रता दिवस की गिनती समारोह की संख्या के आधार पर की जाए तो तस्वीर अलग है। 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। इसके बाद 1948 में दूसरा और 1949 में तीसरा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाने पर 2026 में 80वां स्वतंत्रता दिवस होगा।

2026 में सही जवाब क्या है?

इसलिए दोनों बातें अपने-अपने संदर्भ में सही हैं। 15 अगस्त 2026 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जबकि देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होंगे। यानी यदि सवाल हो कि 2026 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, तो सही जवाब 80वां स्वतंत्रता दिवस है।

Tags:    

Similar News