Sonam Wangchuk: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर खाली कराने का आदेश, जानें ताजा हेल्थ अपडेट
Sonam Wangchuk: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।
उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स स्थिर हैं। इस दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध और नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।
Sonam Wangchuk: पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए अपना काम किया। ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया है, “हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची। हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया।”
Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर खाली करने की अपील
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण ढंग से खाली करने की अपील भी की है। ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें।”