Rahul Gandhi In Prayagraj: प्रयागराज में छात्रों के बीच राहुल गांधी बोले- रोजगार के पांचों दरवाजे बंद, AI से भी नौकरियों पर संकट, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में केंद्र पर हमला, कहा- युवाओं के पास सबसे ज्यादा डेटा, लेकिन शिक्षा के प्रमाण पत्र से नौकरी नहीं मिलती

Update: 2026-08-08 16:18 GMT

Rahul Gandhi In Prayagraj: प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद किया। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर रोजगार के मुद्दे को लेकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार आने के बाद रोजगार के रास्ते लगातार बंद हुए हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट, बैंक लोन की दिक्कत, पेपर लीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरियों पर पड़ रहे असर को युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती बताया।

युवाओं को डर का सामना करने की दी सीख

राहुल गांधी ने हाल में हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं ने अपने डर का सामना किया और अंधेरे में रोशनी जलाने का काम किया। उन्होंने कहा, "हम कभी भी नफरत या हिंसा का सहारा नहीं लेंगे। हम प्यार और स्नेह से व्यवस्था बदलेंगे, और युवाओं से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया।"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर जलजमाव और कीचड़ होने के बावजूद युवाओं की मौजूदगी बनी रही।

'देश के युवाओं के पास सबसे अधिक डेटा'

राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान के पास युवा हैं और सबसे अधिक डेटा युवाओं के पास है, आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं। इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपसे पैसा लिया जाता है लेकिन इनके सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं क्योंकि ये सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता।"

उन्होंने भारत के युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया और शिक्षा तथा रोजगार के बीच बढ़ती दूरी पर चिंता जताई।

रोजगार के पांच दरवाजों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा, "भारत में युवाओं के रोजगार के लिए पांच दरवाजे थे, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है।" उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, सरकारी नौकरी, पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट नौकरी को रोजगार के पांच रास्ते बताया।

उन्होंने कहा, "मेड इन चाइना, मेड इन वितयनाम दिखता है, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखता।" स्टार्टअप के लिए बैंक लोन की कमी और सरकारी नौकरियों में पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया।

भाजपा और बड़े कारोबारियों पर भी निशाना

राहुल गांधी ने कहा, "सोशल, पॉलिटकल इकोनॉमिक, पैसे से अंबानी और अडानी की आमदनी 10 साल में 30 गुना बढ़ गई है। 10 साल में ये दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।"

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का बैंक बैलेंस बढ़ा है। राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने आपका ध्यान भटकाकर पॉलिटिकल सेक्टर चला रहे हैं। 10 साल में भाजपा का बैंक बैंलेंस 150 करोड़ रुपये से 10 हजार करोड़ तक पहुंच गया।"

Tags:    

Similar News