Rahul Gandhi: विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद गांधी स्मृति पहुंच राहुल गांधी ने भरी हुंकार, इंडिया ब्लॉक के सांसद भी हैं साथ

Rahul Gandhi

Update: 2026-07-23 15:24 GMT

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के कई सांसद गांधी स्मृति पहुंचे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें कुछ देर रोका, लेकिन बाद में आगे जाने की अनुमति दे दी। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रति और पोस्टर लेकर मार्च किया।

राहुल गांधी का सरकार पर हमला

गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक संसद सुचारू रूप से नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाता रहेगा और सरकार से जवाब मांगेगा।

मोबाइल टॉर्च जलाकर बनाई मानव श्रृंखला

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मार्च निकाला और मानव श्रृंखला भी बनाई। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्हें सरकार के आश्वासनों पर भरोसा नहीं है। नेताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

बैठक में बनी आगे की रणनीति

इससे पहले राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सुप्रिया सुले, मीसा भारती, संजय यादव समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक में संसद और सड़कों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी कहा कि पूरा विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है और न्याय की मांग जारी रखेगा।

Tags:    

Similar News