kejriwal-e20-protest-live: नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित धरने पर बैठ गए हैं। केजरीवाल का कहना है कि, मैं अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा साइन किया हुआ पिटीशन लेकर आया हूं। सरकार आज जनता पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना बंद करे।

इस बीच केजरीवाल के मार्च को पुलिस ने फ़िरोज़ शाह रोड पर रोक लिया है। पुलिस का कहना है कि, केजरीवाल ने इस मार्च की अनुमति नहीं ली थी। केजरीवाल का कहना है कि हम यहां पर केवल प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं। इस समय फ़िरोज़ शाह रोड पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि, E20 पेट्रोल को लेकर राजधानी दिल्ली में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल पीएस हाउस तक मार्च का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट यूनियन भी E20 पेट्रोल के विरोध में संसद की ओर कूच करने की तैयारी में है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस फैसले से पहले पर्याप्त चर्चा नहीं की और पुराने वाहनों पर इसके असर को लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया।

Tags: