FIFA World Cup Final: फुटबॉल फाइनल के लिए यहां स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, सरकार ने घोषित किया अवकाश

Update: 2026-07-19 12:31 GMT

FIFA World Cup Final: नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल को देखते हुए केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी देने का फैसला किया है। इस फैसले में सरकारी, निजी और व्यावसायिक कॉलेज भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश भी जारी करेगी।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर फैसला

फुटबॉल विश्व कप का फाइनल रविवार और सोमवार की रात खेला जाएगा। ऐसे में मैच देर रात तक चलने की संभावना है। इसी वजह से विपक्षी दलों और कई लोगों ने सरकार से छात्रों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि देर रात तक मैच देखने के बाद छात्रों के लिए सुबह स्कूल और कॉलेज पहुंचना मुश्किल होगा। सरकार ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए छुट्टी का फैसला लिया।

परीक्षाएं तय समय पर होंगी

सरकार ने साफ किया है कि जिन स्कूलों और कॉलेजों की परीक्षाएं पहले से तय हैं, वे अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबला होगा। इस बड़े मैच को लेकर केरल सहित पूरे देश के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

Tags:    

Similar News