Congress: 'परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस': बैठक के बाद बड़ा एलान, जयराम रमेश बोले- भाजपा को नहीं मिलेगा दो तिहाई बहुमत

Update: 2026-07-16 12:35 GMT

Congress: नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह सरकार के कई प्रस्तावित विधेयकों का संसद के भीतर और बाहर विरोध करेगी। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

इन विधेयकों का होगा विरोध

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि सरकार परिसीमन विधेयक, 'वन नेशन, वन इलेक्शन', विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, एफसीआरए संशोधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव से जुड़े विधेयक लाती है तो पार्टी उनका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी।

संसद में उठेंगे कई अहम मुद्दे

कांग्रेस ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथनॉल ब्लेंडिंग, पेपर लीक, नीट परीक्षा विवाद और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। पार्टी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराएगी।

महिला आरक्षण पर समर्थन बरकरार

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण कानून के समर्थन में है और चाहती है कि इसे जल्द लागू किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष की राय को नजरअंदाज करती है। कांग्रेस ने कहा कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Tags:    

Similar News