CJP Protest: सीजेपी ने कल देशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, सरकार के सामने रखीं ये शर्तें
CJP Protest
CJP Protest: नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 24 जुलाई को देशभर के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी ने लोगों, छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को पढ़ा जाएगा और प्रशासन से पहले से अनुमति लेने को कहा गया है।
सरकार के सामने रखीं दो शर्तें
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि पार्टी की पहली शर्त है कि बैठक किसी नेता के घर नहीं, बल्कि जंतर-मंतर या किसी तटस्थ स्थान पर हो। दूसरी शर्त यह है कि सरकार स्पष्ट बताए कि छात्रों की मांगें कब तक पूरी की जाएंगी।
पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इस पर सीजेपी ने कहा कि केवल घोषणाएं काफी नहीं हैं, बल्कि जवाबदेही तय होनी चाहिए। पार्टी ने दोहराया कि वह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कायम है।
पुलिस अधिकारी ने बताई घटना
दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर बोतलें फेंकी और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भीड़ में एक घायल पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ काफी बड़ी और हिंसक थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।