Kanpur Training Aircraft Crash: कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
| Kanpur Training Aircraft Crash: कानपुर। कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई।
By : Pradeep Sharma
Kanpur Training Aircraft Crash: कानपुर। कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। मृतकों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया (ट्रेनर) और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी (ट्रेनी) के रूप में हुई है।
घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास एक पायलट की लाश नजर आ रही है। दूसरा पायलट गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है। विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है।, समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है।