Ahmedabad- Firecracker Factory Fire: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जलकर मौत, 15 से अधिक गंभीर
By : Pradeep Sharma
अहमदाबाद। Ahmedabad- Firecracker Factory Fire: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के महमूदपुरा में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 15 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। महापौर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पटाखों का कारखाना होने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद जिला प्रशासन के अफसर ओर बचाव टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है इस घटना में मृतकों की सख्या और बढ़ सकती है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी है।