CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप: हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, 2 महीने में रिपोर्ट
निखिल सराफ की PIL पर आदेश
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पंजाब के DGP को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच CBI को सौंपने को कहा है। एजेंसी को दो महीने में रिपोर्ट पेश करनी होगी।
निखिल सराफ की PIL पर आदेश
कोर्ट ने यह फैसला वकील निखिल सराफ की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए दिया। ED ने पंजाब DGP को पत्र भेजकर राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
BJP ने सरकार पर साधा निशाना
फैसले के बाद भाजपा ने भगवंत मान सरकार पर हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार को घेरा। रवनीत सिंह बिट्टू ने भी भगवंत मान पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निशाना साधा।
कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून की बात करती थी, अब उसके मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों पर ही आरोप लग रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।