Earthquake: न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी; गुजरात के कच्छ में भी महसूस हुए झटके

Update: 2026-07-16 12:18 GMT

Earthquake: नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था। इसकी गहराई लगभग 76.4 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के बाद अधिकारियों ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया।

लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी और नागरिक सुरक्षा विभाग ने लोगों से तुरंत समुद्र तट छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि समुद्र में तेज और असामान्य लहरें उठ सकती हैं, जिससे तैराकों, मछुआरों और नावों में मौजूद लोगों को खतरा हो सकता है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

कच्छ में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

इधर, गुजरात के कच्छ जिले में भी गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार, पहले झटके की तीव्रता 3.6 और दूसरे की 3.2 दर्ज की गई। दोनों भूकंपों का केंद्र कच्छ क्षेत्र में था। राहत की बात यह है कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Similar News