N. Rangasamy CM of Puducherry: पुदुचेरी: रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार, यमाहा RX100 से पहुंचे थे वोट डालने

By :  Vpb
Update: 2026-05-05 07:57 GMT

N. Rangasamy CM of Puducherry: नई दिल्ली: पुदुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने एक बार फिर सत्ता में वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व में गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटें जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया। राजग में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (12 सीट), भाजपा (4), अन्नाद्रमुक (1) और लछिया जननायगा कड़गम (1) शामिल हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को केवल 6 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में 89.87% मतदान दर्ज हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

एन. रंगासामी ने थट्टांचवाडी सीट बरकरार रखते हुए पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने की ओर कदम बढ़ाया है। अपनी सादगी और जनता से जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले रंगासामी को “जूनियर कामराज” भी कहा जाता है। उनकी कार्यशैली और कल्याणकारी योजनाएं जैसे बुजुर्गों के लिए पेंशन और महिलाओं को आर्थिक सहायता इस जीत में अहम रही हैं।

रंगासामी का राजनीतिक सफर भी दिलचस्प रहा है। उन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, लेकिन 2011 में अलग होकर एनआर कांग्रेस बनाई और सत्ता में वापसी की। उनके समर्थक उन्हें जमीन से जुड़े नेता के रूप में देखते हैं, जो बिना बड़े राजनीतिक सहारे के लंबे समय से अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं।

Tags:    

Similar News