MP : सीहोर में दर्दनाक हादसा: देलावड़ी घाट पर तेल से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सलकनपुर के पास देलावड़ी घाट पर घरेलू उपयोग के तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सलकनपुर के पास देलावड़ी घाट पर घरेलू उपयोग के तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
घाट पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
जानकारी के मुताबिक ट्रक इछावर से भोपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान देलावड़ी घाट के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को रेहटी अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज से पहले चालक ने तोड़ा दम
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आनंद वर्मा पिता कृपाल वर्मा, निवासी थाना इछावर क्षेत्र, जिला सीहोर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।