MP : युवक ने नाले में लगाई छलांग, डूबने से मौत; पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक विवाद के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। तिलहरी क्षेत्र में डी-मार्ट के सामने कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला अचानक गंभीर हो गया।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक विवाद के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। तिलहरी क्षेत्र में डी-मार्ट के सामने कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला अचानक गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए अर्जुन नाम के युवक ने खंदारी नाले में छलांग लगा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस, चलाया गया रेस्क्यू अभियान
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गोराबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने युवक को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नाले से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत डूबने से हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम किया गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने चार युवकों को अभिरक्षा में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।