MP Crime : पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में विनय ज्वेलर्स डकैती कांड को लेकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के महज आठ दिन के भीतर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।

इस डकैती के बाद शहर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल था। ज्वेलर्स को निशाना बनाकर की गई इस वारदात के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तेजी से जांच और कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक विदिता डागर के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए आभूषणों और नकदी की बरामदगी भी हुई है। इससे पीड़ित पक्ष और व्यापारियों को राहत मिली है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags: