MP Accident : तेज रफ्तार XUV पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, चार जिंदगी के लिए जूझ रहे

टीकमगढ़ में चिहलम कार्यक्रम में जा रही XUV अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल

Update: 2026-08-06 14:32 GMT

MP Accident : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुधवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लिधौरा-टीकमगढ़ मार्ग पर एक अनियंत्रित XUV कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लिधौरा से टीकमगढ़ एक धार्मिक कार्यक्रम (चिहलम) में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पहले अनियंत्रित हुई और फिर पलटते हुए तेज गति से पेड़ से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News