MP Accident : कुरवाई। कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भौंरासा-खिरिया के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायल माता-पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों ने मृत बच्चों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर लिया है। 

Tags: