Mirzapur Rewa Highway: हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
| Mirzapur Rewa Highway Accident: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का
By : Pradeep Sharma
Mirzapur Rewa Highway Accident: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक से जा भिड़ी।
Mirzapur Rewa Highway Accident: टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग जिंदा जल गए। इस दर्दनाक हादसे में दो से अधिक वाहन प्रभावित हुए हैं, जिनमें एक ऑल्टो कार और बोलेरो शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।