MI vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए डू और डाई का मुकाबला, मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों के प्लेइंग 11

By :  Vpb
Update: 2026-05-24 09:53 GMT

MI vs RR IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 के ग्रुप चरण का आज आखिरी दिन है। मौजूदा सीजन का अंतिम डबल हेडर क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है। दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं।

राजस्थान के लिए अहम मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। टीम अगर मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वहीं हार की स्थिति में राजस्थान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम पर जीत का काफी दबाव रहेगा।

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह को इस मुकाबले में आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में दीपक चाहर को मौका मिला है।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है। अब तक खेले गए 32 मैचों में मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले पांच मुकाबलों में राजस्थान 3-2 से आगे है।

प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प

राजस्थान फिलहाल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। जीत मिलने पर टीम के 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

Tags:    

Similar News