MI vs RCB WPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई, जानें प्लेइंग 11 और लाइव प्रसारण की जानकारी

MI vs RCB WPL

By :  Vpb
Update: 2026-01-09 13:48 GMT

MI vs RCB WPL: मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आज आगाज होने जा रहा है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही है। मुंबई इंडियंस की टीम ने दो बार खिताब जीता है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

MI vs RCB WPL: कैसा होगा पिच का मिजाज

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्ले बाजों को सूट करती है। वहीँ शाम के वक़्त ओस का प्रभाव भी दिख सकता है। इस मैदान पर तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती वर्ष में मूवमेंट मिलती है। इस मैदान पर रन चेस करने वाली टीम का पलड़ा भरी रहा है।


WPL 2026: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारतीय दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए प्रसारण इस प्रकार रहेगा - ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स क्रिकेट, कायो स्पोर्ट्स इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स दक्षिण अफ्रीका: सुपरस्पोर्ट अमेरिका: विलो टीवी

MI vs RCB WPL: मुंबई इंडियंस महिला प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्त), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक


MI vs RCB WPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल

Tags:    

Similar News