अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत, दो घायल...

पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है और अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान शुरू करने की दिशा में कदम उठा सकती है।

Update: 2025-02-06 05:23 GMT

Punjab News : तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव नुशहरा पनुआ चौधरीवाला में गुरुवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह आग उस समय लगी जब घर का मालिक अवैध रूप से पटाखे बना रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक साल से इस घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी।

Punjab News : बता दें कि आग के कारण मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीण मेजर सिंह ने बताया कि यहां कई सालों से बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे।

Punjab News : आग इतनी भयंकर थी कि बड़ी मुश्किल से मवेशी अपनी जान बचा पाए, जबकि पटाखों के कारण आसपास के घरों को भी नुकसान हुआ। इस दौरान पटाखे उनके घर की ओर भी गिरे, जिससे उनका भूसा भी जल गया। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है और अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान शुरू करने की दिशा में कदम उठा सकती है।

Tags:    

Similar News