प्रयागराज। Mahakumbh 2025: प्रयागराज में संपूर्ण महाकुंभ लगा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार पहले दिन 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार सुबह से ही प्रयागराज के घाटों पर भारी भीड़ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चल चलेगा।

Mahakumbh 2025: यह महाकुंभ 144 सालों बाद आया है और बेहद खास माना जा रहा है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन किया जाएगा। शाही स्नान के लिए अखाड़ों को दी गई तिथियों और उनके स्नान क्रम की जानकारी दी जा चुकी है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कल यानी माघ महीने की प्रतिपदा तिथि, मकर संक्रांति पर होने वाले स्नान को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। अखाड़ों के परंपरा के अनुसार पहले से समय सारिणी निर्धारित की गई है। महाकुंभ में अमृत स्नान से संबंधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी कल सुबह 6.15 बजे अमृत स्नान करेंगे।

Mahakumbh 2025: श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी कल सुबह 6.15 अमृत स्नान करेंगे। श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द सुबह 7.05 बजे अमृत स्नान करेंगे। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा श्री पंचाग्नि अखाड़ा और श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाड़ा सुबह 8 बजे अमृत स्नान करेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा कल सुबह 10.40 बजे अमृत स्नान करेंगे। साथ ही अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा भी स्नान करेंगे।