Mahadev Satta App : महादेव सट्टा एप में दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, खुद को बता रहे थे पत्रकार...

धीरज के अनुसार आरोपियों ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया

Update: 2024-09-29 04:08 GMT
Mahadev Satta App : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत दो कथित पत्रकारों, गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि वे खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन कर रहे थे और फिलहाल वे फरार हैं।


Mahadev Satta App : बता दें कि इस मामले की शुरुआत तब हुई जब इंदिरा नगर गदा चौक, सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। धीरज ने बताया कि वह श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई के बाहर चाय की दुकान चलाता है। उसने कहा कि गोविंदा और रविकांत ने उसे और उसके दोस्त मुकेश तांडी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा।


Mahadev Satta App : धीरज के अनुसार आरोपियों ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया, लेकिन अपना मोबाइल नंबर डालकर उसे संचालित करने लगे। जब धीरज ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने बताया कि खाता उसके मोबाइल नंबर से अपडेट नहीं हो रहा है। इसके बाद, दोनों आरोपी उनका खाता और एटीएम लेकर चले गए। कुछ महीनों बाद जब धीरज ने बैंक जाकर अपने खाते की स्थिति चेक की, तो पता चला कि उसमें बड़ी मात्रा में अवैध लेनदेन हुआ है। बैंक मैनेजर ने बताया कि उनका खाता मुंबई से होल्ड कर दिया गया है।


Mahadev Satta App : पुलिस ने इस मामले में धीरज महतो और मुकेश तांडी को पहले ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन दोनों ने कथित पत्रकारों के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News