राजनांदगांव/रायपुर। Mahadev Satta App:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार पुलिस आरक्षक सहदेव यादव को ईओडब्ल्यू द्वारा ने राजंनादंगाव के सोमनी से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्ल्यू की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर‌ पहुंची है।


Mahadev Satta App:  बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के थाना से लेकर ट्रैफिक पुलिस जवान तक कुछ लोगों का नाम महादेव ऐप से जुड़ा रहा है। छग पुलिस के हवलदार विजय पांडेय और आरक्षक सहदेव यादव के साथ दुर्ग ट्रैफिक में पदस्थ एएसआई सहित कुछ और आरक्षक ईडी की राडार पर हैं। जिनसे जल्द ही पूछताछ हो सकती है।

Tags: