Maa Inti Bangaaram Box Office: हैदराबाद। साउथ की स्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फीमेल सेंट्रिक एक्शन फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म बन गई है।

तीसरे दिन 10.10 करोड़ की कमाई

फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 10.10 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया। तेलुगु में इसने 9.50 करोड़ और तमिल में 60 लाख रुपये कमाए। तीन दिनों में फिल्म का कुल भारत कलेक्शन 23.10 करोड़ (ग्रॉस 26.69 करोड़) पहुंच गया है।

ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन

दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 41.79 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें ओवरसीज से 15.10 करोड़ रुपये शामिल हैं। तीसरे दिन ओवरसीज में फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की।

2026 की टॉप टॉलीवुड फिल्मों में पांचवें स्थान पर

तीन दिनों के कलेक्शन के आधार पर ‘मां इंटी बंगारम’ 2026 की पांचवीं सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर ‘पेद्दी’ (125.5 करोड़), दूसरे पर ‘द राजा साब’ (108 करोड़), तीसरे पर ‘मन शंकर वारा प्रसाद गारू’ (79.85 करोड़) और चौथे पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ (52.85 करोड़) है।

Tags: