Lok Sabha: लोकसभा में हंगामा, प्रश्नकाल बाधित; सदन 9 मार्च तक स्थगित

Lok Sabha

By :  Vpb
Update: 2026-02-13 08:00 GMT

Lok Sabha: नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के तीखे विरोध के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई और बाद में बैठक 9 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Lok Sabha: कार्यवाही दोपहर 12 बजे पुनः शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके तुरंत बाद, लगातार जारी शोर-शराबे के चलते 12 बजकर छह मिनट पर सदन की बैठक 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई।

Lok Sabha: इससे पहले, बैठक आरंभ होते ही संध्या राय ने पूर्व सांसद डॉ. भगवान दास राठौड़ के निधन की सूचना दी। सदन ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और आसन के समीप पहुंच गए।

Lok Sabha: शोर-शराबे के बीच कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने पूरक प्रश्न पूछा, जिसका उत्तर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के आरोपों के बाद पुरी ने हाल ही में सफाई देते हुए कहा था कि जेफ्री एप्स्टीन से उनकी मुलाकातें सीमित और औपचारिक थीं तथा उनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

Tags:    

Similar News