Liquor Scam : शराब घोटाला केस में कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा
| लखमा आज-कल में जेल से बाहर आ सकते हैं।
By : Rohit Banchhor
Liquor Scam : रायपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर कर ली।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जमानत देने का आदेश दिया। लखमा के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने बताया कि यह जमानत ईओडब्ल्यू-एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज दोनों मामलों में दी गई है।
जमानत आदेश के बाद कवासी लखमा की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। अधिवक्ता के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लखमा आज-कल में जेल से बाहर आ सकते हैं।