Liquor Scam : अनवर ढेबर के करीबियों के ठिकानों से जब्त हुए आपत्तिजनक दस्तावेज, नगदी और डिजिटल डिवाइस, ईडी ने किया खुलासा...

यह कार्रवाई इस घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा कर सकती है।

Update: 2024-12-21 10:55 GMT

Liquor Scam : रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के तीन करीबियों के छह ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ईडी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, नगदी, डिजिटल डिवाइस और नोट गिनने की मशीनें जब्त करने में सफलता मिली है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, शराब से प्राप्त नगदी से कई अचल संपत्तियां बेहद सस्ती दरों पर खरीदी गईं, जिसका खुलासा भी इस छापेमारी में हुआ।

Liquor Scam : ईडी ने हाल ही में गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और मोहम्मद हसन रजा मेमन के मैनपुर स्थित ठिकानों और रायपुर में सरफराज मेमन के घर पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान, इन ठिकानों से जब्त किए गए दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस में शराब घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं।

Liquor Scam : साथ ही, कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी बरामद की गई हैं, जो इस घोटाले से जुड़े पैसों के लेन-देन की प्रमाणिकता को और पुख्ता करती हैं। ईडी की छापेमारी की यह कार्रवाई शराब घोटाले के मामले में लगातार चल रही है, और यह कार्रवाई इस घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा कर सकती है।

Tags:    

Similar News