रूद्री में तेंदुए की हलचल, ग्रामीणों में दहशत, देखें वीडियो
By : Vpb
धमतरी: धमतरी शहर से सटे रूद्री गांव में देर शाम तेंदुए की गतिविधि देखी गई है। तेंदुए की उपस्थिति से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वन विभाग ने गांव में मुनियादी सतर्कता को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने और तेंदुए के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया है। तेंदुआ नजर आने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।