Korba: चोरी के आरोपी ने थाने में पिया फिनायल, अस्पताल में भर्ती
| कोरबा। Korba: शहर के सिविल लाइन थाना में चोरी के एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में फिनायल पीकर सुसाइड करने
By : Rohit Banchhor
कोरबा। Korba: शहर के सिविल लाइन थाना में चोरी के एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
Korba: जानकारी के अनुसार संजय नगर के रहने वाले रोहित राजपूत (उम्र 20 साल) को एक्टिवा चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की भनक लगते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।