Korba News : कोरबा। कोरबा से कटघोरा जा रही सिटी बस आज दुर्घटना का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा के पास की है। बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Korba News : बस को नियंत्रित करते समय चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया।
Tags: