Korba News : महिला ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी की जान देने की कोशिश, जानें क्या है वजह...

तीनों को गंभीर स्थिती में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Update: 2024-10-01 03:12 GMT
Korba News : कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया फिर खुद भी सेवन कर लिया। इसमें चार साल के एक मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला और उसके बच्चे की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 


Korba News : बता दें कि ग्राम बुंदेली निवासी संगीता कश्यप अपने बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार 1 अक्टूबर की सुबह पहले अपने चार वर्षीय बेटे शिवम कश्यप, सात वर्षीय बेटी शिवानी कश्यप को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। सुबह गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। तीनों को गंभीर स्थिती में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलते ही वो तत्काल अपने घर पहुंचा था। घटना में बेटे शिवम की मौत हो गई। वहीं महिला और उसकी बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Korba News : पुलिस जांच में परिवार विवाद में जहर खाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के संबंध में आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के पति से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News