Korba Crime : पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

Korba Crime : कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के सक्ती निवासी पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने

Update: 2024-08-11 09:45 GMT
Korba Crime : कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के सक्ती निवासी पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। साइबर सेल और थाना करतला पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। आरोपियों के कब्जे से लूट की गई रकम भी बरामद की गई है। घटना में शामिल दो युवक और एक महिला को पकड़ा गया है, जिनसे लूटी हुई 3,06,000 रुपये की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा बैंक में जमा की गई 50,000 रुपये की राशि को भी फ्रीज किया गया है।


Korba Crime : बता दें कि 5 अगस्त को सक्ती निवासी संतोष गोयल अपने पेट्रोल पंप से 4,80,000 रुपये की राशि लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में अंधरीकोना मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे गिर पड़े। आरोपी ने प्रार्थी पर और भी हमले किए और पैसे से भरा थैला लेकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों का पता लगाया।

Korba Crime : पुलिस जांच में पता चला कि भरतलाल श्रीवास 32 वर्ष ने अपने साथी विकास तिर्की 24 वर्ष व रमिला राठिया 36 वर्ष के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी। घटना के दिन दोनों ने पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल भरवाया और पेट्रोल पंप संचालक की पहचान की। इसके बाद विकास तिर्की ने प्रार्थी पर हमला कर पैसे लूट लिए। लूट की गई रकम को तीनों आरोपियों ने आपस में बांट लिया। पुलिस ने आरोपियों से नगदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
Tags:    

Similar News