Kolkata Crime : कोलकाता। कोलकाता की महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह फैसला सुनाया। घटना के संदर्भ में यह उम्मीद की जा रही है कि हिरासत के दौरान आरोपी केस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण राज़ उगलेगा।


Kolkata Crime : बता दें कि 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार में एक जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। इसके एक दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया है कि घटना के समय आरोपी नशे में था और वारदात से कुछ घंटे पहले वह रेड लाइट एरिया में अपने दोस्त के साथ घूमने गया था।


Kolkata Crime : कोलकाता पुलिस से जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद, एजेंसी ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। सीबीआई को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 4 अन्य डॉक्टर्स की पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा, सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय की भी लाई डिटेक्टर जांच की अपील की है।


Kolkata Crime : हड़ताल का असर-
इस जघन्य अपराध के विरोध में कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल शुकवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद शुक्रवार को सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। हड़ताल के चलते ओपीडी सहित गैर-आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को सीबीआई कार्यालय का दौरा करने और जांच की प्रगति जानने के लिए एक सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में आगे की कार्रवाई पर भी निर्णय लिया जाएगा।
Tags: