KKR vs MI IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। खासतौर पर केकेआर इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

KKR ने चुनी गेंदबाजी

कोलकाता के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है, जिससे टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हेड-टू-हेड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 25 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन मौजूदा सीजन में केकेआर का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

पिच का मिजाज कैसा है?

ईडन गार्डन्स की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान हो जाता है। ऐसे में हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि स्पिनर सुनील नरेन इस पिच पर हमेशा खतरनाक साबित होते हैं।

KKR vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।

Tags: