Kesari Chapter 2 : अक्षय कुमार की ‘केसरी चैैप्टर 2’ का धमाकेदार प्रोमो जारी, इस दिन आएगा टीजर, फैंस में उत्साह...
अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए फैंस को एक खास अपडेट दी है।
Kesari Chapter 2 : मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल ‘केसरी चैप्टर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। साल 2019 में रिलीज हुई पहली फिल्म के बाद फैंस इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब मेकर्स ने इसकी झलक पेश कर दी है। हाल ही में फिल्म का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें साहस और क्रांति की एक नई कहानी का वादा किया गया है। अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए फैंस को एक खास अपडेट दी है।
Kesari Chapter 2 : टीजर और रिलीज डेट का ऐलान-
प्रोमो में लिखा है, “साहस को दिखाती एक क्रांति. केसरी चैप्टर 2.” अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं. केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा और 18 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी।” यानी फैंस को फिल्म का टीजर 24 मार्च 2025 को देखने को मिलेगा, जबकि पूरी फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
Kesari Chapter 2 : जलियांवाला बाग की अनकही कहानी होगी खास-
प्रोमो से संकेत मिल रहे हैं कि ‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही सच्चाई पर आधारित हो सकती है। चर्चा है कि फिल्म में बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की उस ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया जाएगा, जिसमें उन्होंने इस नरसंहार के पीछे की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की थी। यह फिल्म न सिर्फ इतिहास के पन्नों को पलटेगी, बल्कि साहस और बलिदान की एक नई मिसाल भी पेश करेगी।
Kesari Chapter 2 : स्टारकास्ट में बड़े नाम-
‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह तिकड़ी स्क्रीन पर क्या कमाल दिखाएगी, यह देखना फैंस के लिए रोमांचक होगा। फिल्म का पहला पार्ट सिख रेजिमेंट की वीरता पर आधारित था, और अब दूसरा चैप्टर भी इतिहास और भावनाओं से भरी एक शानदार कहानी लेकर आने की उम्मीद है।
Kesari Chapter 2 : फैंस में उत्साह-
प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार की देशभक्ति से भरी फिल्मों का जलवा पहले भी बॉक्स ऑफिस पर देखा जा चुका है, और अब ‘केसरी चैप्टर 2’ से भी उम्मीदें आसमान छू रही हैं। 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों के लिए एक सिनेमाई तूफान लाने को तैयार है।