Keir Starmer Resignation : ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल, पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-22 09:17 GMT

लंदन। यूनाइटेड किंगडम की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अप्रत्याशित फैसले ने पूरे ब्रिटेन में सियासी हलचल मचा दी है और पार्टी के भीतर नेतृत्व संकट गहरा गया है।

पार्टी में बढ़ते असंतोष के बाद इस्तीफा

कीर स्टार्मर ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी के अंदर यह सवाल उठने लगा था कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी पार्टी का जवाब मिल गया है और मैं इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं। अब समय आ गया है कि कोई नया नेता पार्टी की कमान संभाले।” स्टार्मर पिछले 10 वर्षों में कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले छठे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं।

कार्यकाल में किए प्रमुख काम

स्टार्मर ने अपने कार्यकाल में यहूदी विरोधी विचारधारा को जड़ से उखाड़ फेंकने, राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने और अर्थव्यवस्था को संभालने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री बनना उनके लिए गौरव का क्षण था, लेकिन अब पार्टी हित में इस्तीफा देना जरूरी हो गया।

अब किसके हाथ में सत्ता की कमान

लेबर पार्टी अब नया नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगी। मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम को अगला प्रधानमंत्री बनाने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। उनके पास पहले से ही 100 सांसदों का खुला समर्थन है।

Tags:    

Similar News