Kedarnath Dham: भगवान के भंडार से सोने की चोरी, आरोपों का मंदिर समिति ने खंडन
| Kedarnath Dham: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ धाम में 228 किलो सोने का घोटाला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को यहां उद्वव ठाकरे के आवास मातोश्री से निकलने के बाद
By : Pradeep Sharma
नई दिल्ली। Kedarnath Dham: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ धाम में 228 किलो सोने का घोटाला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को यहां उद्वव ठाकरे के आवास मातोश्री से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाया। मीडिया ने उनसे दिल्ली में केदारनाथ धाम जैसा मंदिर बनाने की बात पर प्रतिक्रिया जाननी चाही थी।
Kedarnath Dham: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य का आरोप
शंकराचार्य ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों की एक परिभाषा और नियम हैं। इसलिए कहीं भी केदारनाथ धाम नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मस्थान में राजनीति वाले प्रवेश कर रहे हैं। यह गलत है। केदारनाथ धाम में 228 किलो सोने का घोटाला हो गया। इसकी आखिर कोई जांच क्यों नहीं होती। दूसरी ओर बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर में किसी भी प्रकार के घोटाले के आरोपा का खण्डन किया है।