Jhansi-Lucknow MEMU Cancelled: लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले

By :  Vpb
Update: 2026-05-16 09:04 GMT

Jhansi-Lucknow MEMU Cancelled: लखनऊ: लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अगले कुछ हफ्तों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, झांसी से लखनऊ जाने वाली झांसी-लखनऊ मेमू ट्रेन (64701) को 15 मई से 23 जून तक लखनऊ की बजाय कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित किया जाएगा। वहीं लखनऊ से झांसी आने वाली मेमू ट्रेन भी कानपुर से चलाई जाएगी।

इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11080) 16 मई से 20 जून तक और मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) 17 मई से 21 जून तक बाराबंकी, मलहौर, ऐशबाग और कानपुर होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (11079), पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066), पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) और सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053) भी बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इनका ठहराव ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News