Jasprit Bumrah: नई दिल्ली: ICC ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बड़ा उपहार दिया है। दरअसल बुमराह को 2024 का आईसीसी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। इस खिताब के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस भी रेस में शामिल थे, लेकिन बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया।

2024 में झटके 71 विकेट

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने 2024 में 13 टेस्ट मैचों में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 71 विकेट झटके है, जो एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका गेंदबाजी औसत 14.92 और स्ट्राइक रेट 30.16 रहा। बुमराह ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। पर्थ टेस्ट में उनका निर्णायक स्पैल आईसीसी द्वारा 2024 के सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक माना गया, जिसमें भारत ने 295 रन से बड़ी जीत दर्ज की। चाहे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचें हों या भारत में कठिन परिस्थितियां, बुमराह ने हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विशेष छाप छोड़ी और टीम की कई जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिग्गज गेंदबाजों की सूची में शामिल

Jasprit Bumrah: 71 विकेट लेकर बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में 70 से अधिक विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वह इस उपलब्धि के साथ रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, और कपिल देव जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला चूका है अवार्ड 

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह यह पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले यह सम्मान राहुल द्रविड़ (2004), गौतम गंभीर (2009), वीरेंद्र सहवाग (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2018) को मिल चुका है। बुमराह का यह सम्मान न केवल उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय भी है।

Tags: